जमुई: जमुई जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छ गांव, स्वच्छ त्यौहार अभियान का संचालन
Jamui, Jamui | Nov 4, 2024 जमुई, 4 नवंबर 2024 जमुई जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन/ लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्वच्छ गांव स्वच्छ त्यौहार अभियान संचालित है। यह अभियान जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य छठ पूजा के पावन अवसर पर, खासकर 2-8 नवंबर 2024 तक, स्वच्छता को बढ़ावा देना है, ताकि छठ घाटों व रास्तों की व्यापक सफाई हो सके।