पश्चिमी सिंहभूम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अरगुंडी गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शनिवार देर रात 35 वर्षीय जान जोंकों गागराई की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। रविवार सुबह कोटसोना और अरगुंडी गांव के बीच नदी से पुलिस ने उसका सिर कटा शव बरामद किया। तलाशी के दौरान कटे हुए हाथ और पैर मिले, लेकिन सिर अब तक नहीं मिल सका है