मुरैना नगर: मुरैना जिला अस्पताल में पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए निशुल्क पंजीकरण, दूसरे दिन करीब 29 लोगों ने कराया पंजीकरण
मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना के निर्देशन में रोटरी मेडिकल मिशन राहत 2 केम्प के तहत आज गुरुवार को दूसरे दिन मुरैना जिला अस्पताल में 29 पत्रकार और उनके परिजनों के निशुल्क पंजीयन किए गए, बता दें कि कलेक्टर के निर्देशन में तीन दिन का कैंप जिला अस्पताल में लगाने के निर्देश दिए गए थे ,जिसमें शुक्रवार को आखिरी दिन रहेगा।