मुरैना नगर: ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे को लेकर किसानों ने रैली निकाली, न्यू कलेक्ट्रेट पर परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
मुरैना रेस्ट हाउस पर 23 गांवों के किसानों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।आरोप कि,ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस हाईवे के नाम पर सरकार किसानों की जमीन हड़पने की फिराक में है।भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत सरकार को बाजार मूल्य से चार गुना मुआवजा देना चाहिए।किसानों ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर केंद्रीय परिवहन मंत्री के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा।