मुरैना नगर: सद्भावना जन सेवा समिति ने हनुमान मंदिर और आसमानी माता मंदिर के बाहर वाटर कूलर लगाकर शीतल जल सेवा शुरू की
मुरैना की सद्भावना जन सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 वाटर कूलर लगाने का लक्ष्य है।इसी क्रम में आज SAF ग्राउण्ड के पास हनुमान मंदिर और माधोपुरा पुलिया के पास आसमानी माता मंदिर के बाहर वाटर कूलर लगाकर शीतल जलसेवा की शुरूआत की गई।एसएएफ के असिस्टेंट कमांडेंट सहित सद्भावना समिति के पदाधिकारी,मंदिर के पुजारी सहित कुछ सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।