मुरैना नगर: रानी अवन्ती बाई लोधी के 168वें बलिदान दिवस पर शहर में निकाला गया चल समारोह, लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया
प्रथम स्वाधीनता संग्राम की प्रणेता मंडला जिले की रामगढ़ रियासत की रानी अवन्ती बाई लोधी के 168वें बलिदान दिवस पर अखिल भारतीय लोधी महासभा जिला मुरैना द्वारा मुरैना शहर में एक चल समारोह का आयोजन किया गया।ये चल समारोह सर्किट हॉउस से शुरू हुआ जो एमएस रोड से होता हुआ अवन्ती बाई पार्क पहुंचा।चल समारोह का जगह जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने स्वागत किया गया।