पश्चिमी जिला मुख्यालय चाईबासा में अगले 7 मई को घमासान होगा। राज्य के पक्ष और विपक्ष दोनों दलें सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे। सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्र सरकार के खिलाफ कथित बढ़ती महंगाई का विरोध करते हुए पुराना डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेगा, वहीं भाजपा बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी और व्याप्त जल संकट को लेकर सरकार को घेरेगा।