छोटीसादड़ी: नीमच रोड स्थित पुलिस थाना परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर सीएलजी की बैठक हुई संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर को पुलिस थाना परिसर पर पुलिस उपाधीक्षक गोपाल लाल हिंडोनिया, सीआई अनिल देवल एवं सीएलजी सदस्यों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई । बैठक में पुलिस उपाधीक्षक हिंडोनिया ने सीएलजी सदस्यों को कहा कि शहर में शांति एवं अमन चैन के लिए सीएलजी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है सभी सहयोग करें।