छोटीसादड़ी: खेड़ी आर्य नगर गांव में
पैंथर ने किया व्यक्ति पर हमला, क्षेत्र में दशहत, ग्रामीणों ने पैंथर को पकड़ने की मांग
उपखंड क्षेत्र की बसेडा ग्राम पंचायत के खेड़ी आर्य नगर गांव में कृषि कार्य के दौरान एक व्यक्ति पर पैंथर ने हमला कर दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने व्यक्ति को बचा लिया और छोटीसादडी सामुदायिक चिकित्सालय लाए। जहा घायल व्यक्ति का उपचार जा है। पैंथर के हमले से स्थानीय लोग काफी दहशत में आ गए।