ग्राम बरेखन के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह शनिवार को पूर्व प्रधान मनोहर लाल आंजना के मुख्य आतिथ्य एवं प्रधान सपना मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन महेश शर्मा सुमन ने किया।