लखीसराय: गढ़ी बिशनपुर में मारपीट और चाकूबाजी मामले में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति गिरफ्तार
लखीसराय थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर गांव में रविवार की अपराह्न करीब 6 बजे आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच मारपीट एवं चाकू बाजी हुई इसमें दोनों पक्ष के तीन लोग जख्मी हो गए. पुलिस ने मामले में दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसे सोमवार के अपराह्न 2:30 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेज दिया गया.