लखीसराय: जिले के 6 थानों में थानाध्यक्षों का हुआ तबादला
लखीसराय जिले में 6 थाना में थानाध्यक्ष का स्थानांतरण किया गया है.इन सभी थानाध्यक्ष को 24 घंटे के अंदर नव पदस्थापना स्थल पर योगदान का निर्देश दिया गया है. सोमवार की पूर्वाह्न 11:30 बजे प्राप्त जानकारी के मुताबिक कजरा थाना , पीरीबाजार थाना, मानिकपुर थाना, रामगढ़ चौक थाना, तेतरहट थाना एवं कवैया थाना में थानाध्यक्ष का स्थानांतरण किया गया है.