लखीसराय: धर्मरायचक मोहल्ले से उत्पाद थाना की पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
लखीसराय उत्पाद थाना की पुलिस ने धर्मरायचक मोहल्ला से 750 ML विदेशी शराब के साथ इसी मोहल्ला के काली स्थान वार्ड संख्या 6 के रहने वाले स्वर्गीय देवनंदन महतो के पुत्र बिट्टू महतो को गिरफ्तार किया है. उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा सोमवार की अपराह्न 2:54 बजे प्रेस ब्रीफ में इसकी जानकारी दी गई.किऊल -खगौर सड़क से 16 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया. तस्कर फरार हो गया.