लखीसराय: वकील की हृदय गति रुकने से मौत, वकील संघ ने सदर अस्पताल में पहुंचकर परिवार को ₹1 लाख की मदद की
जिले के ओझवा पोखर के समीप रहने वाले एक वकील की मंगलवार लगभग 5 बजे हृदयगति रुकने से मौत हो गई। जिनकी पहचान कुमार सत्यम के रूप में हुई है। कुमार सत्यम की मौत की जानकारी मिलते ही लखीसराय वकील संघ के कई सदस्य उनसे मिलने और परिजनों को ढांढस पहुँचाने सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उन्हें ढांढस दिया तथा उनके परिवार को संघ की ओर से एक लाख रुपये मदद किए जाने की बात कही।