राजपुर: राजपुर में जन संवाद: कब्रिस्तान-कर्बला की ज़मीन पर अतिक्रमण, ग्रामीणों ने लगाई न्याय की गुहार
Rajpur, Buxar | May 11, 2026 राजपुर अंचल कार्यालय में सोमवार को बिहार सरकार के निर्देश पर आयोजित 'जन संवाद' में सीओ डॉ. शोभा कुमारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। परिमार्जन, दाखिल खारिज और लगान रसीद सुधार के आवेदन लिए गए। बन्नी पंचायत के भरखरा गांव से सैय्यद कैश अहमद, व अफरोज अहमद ने शिकायत दी कि गांव के रंजीत सिंह ने लोदीपुर मौजा में कब्रिस्तान की जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है।