धनघटा थाना क्षेत्र के डूहिया खुर्द गांव में पत्नी को विदा कराने आए सचिन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी मलौली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।