कटिहार: महमूद चौक पर युवकों के दो गुटों में मारपीट, एक जख्मी, इलाज के लिए भर्ती
महमूद चौक के समीप युवकों के दो गुटों में आपसी विवाद में हुए मारपीट में एक युवक जख्मी हो गया। यह मामला शाम साढ़े पाँच बजे का है। पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।