कटिहार: विकास भवन में दिशा बैठक का आयोजन, सांसद ने की अध्यक्षता
शनिवार की दोपहर 3 बजे विकास भवन के सभागार में दिशा की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता कटिहार सांसद तारीक अनवर ने की। इस बैठक में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी शामिल हुए। बैठक के दौरान पूर्णिया संसद में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। बैठक में शामिल आने जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी ने भी जिले के विकास कार्य को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त किया।