Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi

मदनपुर: पुर्णाडीह में वार्ड सदस्य की अचानक हृदय गति रुकने से हुई मौत, पसरा मातम

Madanpur, Aurangabad | Nov 2, 2025
मदनपुर प्रखंड के उतरी उमगा पंचायत के वार्ड संख्या पांच पुर्णाडीह के वार्ड सदस्य की अचानक हृदय गति रुकने से इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे पुर्णाडीह गांव में मातम पसर गया है। शोक व्याप्त है। पुर्णाडीह निवासी सामाज सेवी प्रभाकर पाठक 48 वर्ष वार्ड नंबर 5 के सदस्य थे। वे सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके निधन से समाज को गहरा झटका लगा है। जिसकी

MORE NEWS

ढाई महीने पहले गूंजी थी शहनाइयां, अब उठी अ*र्थी, एएनएम रिंकी की मौ*त से परिजनों में पसरा मातम

ढाई महीने पहले गूंजी थी शहनाइयां, अब उठी अ*र्थी, एएनएम रिंकी की मौ*त से परिजनों में पसरा मातम

Madanpur, Aurangabad | Jun 10, 2026

बेलागंज में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 9 हजार घूस लेते चौकीदार रंगे हाथ गिरफ्तार 

गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस टीम ने चौकीदार मनीष कुमार को 9 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले के तार थाने के एक ASI से भी जुड़े हैं, जिस पर कार्रवाई की तैयारी है।

#Gaya #Belaganj #Vigilance #BribeCase #BiharNews #Corruption #GayaPolice #BreakingNews

बेलागंज में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 9 हजार घूस लेते चौकीदार रंगे हाथ गिरफ्तार गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस टीम ने चौकीदार मनीष कुमार को 9 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले के तार थाने के एक ASI से भी जुड़े हैं, जिस पर कार्रवाई की तैयारी है। #Gaya #Belaganj #Vigilance #BribeCase #BiharNews #Corruption #GayaPolice #BreakingNews

Madanpur, Aurangabad | Jun 10, 2026

कोल्हुआ गांव के लाल धीरज कुमार बने अग्निवीर, भारतीय सेना में टेक पद पर चयन से गांव में जश्न,जिला पार्षद विकास कुमार ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

 औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत कोल्हुआ के लिए गौरव का पल है। गांव के किसान उदय पासवान एवं गृहणी माता संजू देवी के पुत्र धीरज कुमार का चयन भारतीय सेना की अग्निवीर टेक भर्ती में हुआ है।

भारतीय सेना द्वारा जारी अंतिम चयन सूची में धीरज का नाम आने के बाद से कोल्हुआ गांव में जश्न का माहौल है। धीरज ने 4 जुलाई 2025 को औरंगाबाद के सिटीयोग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी। Gaya ARO और Danapur ZRO के अंतर्गत हुई इस भर्ती में धीरज ने कड़ी मेहनत से सफलता पाई।

साधारण किसान परिवार से आने वाले धीरज ने बताया कि खेत में पिता का हाथ बंटाते और मां के संस्कारों के साथ ही सेना की वर्दी पहनकर देश सेवा का सपना देखा था। माता-पिता के आशीर्वाद और दिन-रात की तैयारी से आज ये सपना साकार हुआ है।

धीरज की इस उपलब्धि पर जिला पार्षद विकास कुमार उनके घर पहुंचे और गमछा से सम्मानित कर मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसके अलावा मुखिया सविता देवी, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत यादव, पैक्स अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि सह राजद नेता रंजीत यादव, ललेश पासवान, प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेंद्र प्रसाद यादव, राजद नेता राजु सिद्धि यादव,एएसओ बिमल कुमार, अभय कुमार शिकारी, प्रभु पासवान समेत अन्य लोगों ने धीरज को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पुत्र की सफलता पर किसान पिता उदय पासवान और गृहणी माता संजू देवी की आंखें खुशी से नम हो गईं। पंचायत के युवाओं ने कहा कि एक किसान और गृहणी के बेटे की सफलता पूरे इलाके के लिए प्रेरणा है।

#Madanpur #Kolhua #Aurangabad #Agniveer #IndianArmy #BiharNews #FarmerSon #DhirajKumar #ProudBihar #LocalLeaders

कोल्हुआ गांव के लाल धीरज कुमार बने अग्निवीर, भारतीय सेना में टेक पद पर चयन से गांव में जश्न,जिला पार्षद विकास कुमार ने घर पहुंचकर किया सम्मानित औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत कोल्हुआ के लिए गौरव का पल है। गांव के किसान उदय पासवान एवं गृहणी माता संजू देवी के पुत्र धीरज कुमार का चयन भारतीय सेना की अग्निवीर टेक भर्ती में हुआ है। भारतीय सेना द्वारा जारी अंतिम चयन सूची में धीरज का नाम आने के बाद से कोल्हुआ गांव में जश्न का माहौल है। धीरज ने 4 जुलाई 2025 को औरंगाबाद के सिटीयोग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी। Gaya ARO और Danapur ZRO के अंतर्गत हुई इस भर्ती में धीरज ने कड़ी मेहनत से सफलता पाई। साधारण किसान परिवार से आने वाले धीरज ने बताया कि खेत में पिता का हाथ बंटाते और मां के संस्कारों के साथ ही सेना की वर्दी पहनकर देश सेवा का सपना देखा था। माता-पिता के आशीर्वाद और दिन-रात की तैयारी से आज ये सपना साकार हुआ है। धीरज की इस उपलब्धि पर जिला पार्षद विकास कुमार उनके घर पहुंचे और गमछा से सम्मानित कर मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसके अलावा मुखिया सविता देवी, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत यादव, पैक्स अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि सह राजद नेता रंजीत यादव, ललेश पासवान, प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेंद्र प्रसाद यादव, राजद नेता राजु सिद्धि यादव,एएसओ बिमल कुमार, अभय कुमार शिकारी, प्रभु पासवान समेत अन्य लोगों ने धीरज को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुत्र की सफलता पर किसान पिता उदय पासवान और गृहणी माता संजू देवी की आंखें खुशी से नम हो गईं। पंचायत के युवाओं ने कहा कि एक किसान और गृहणी के बेटे की सफलता पूरे इलाके के लिए प्रेरणा है। #Madanpur #Kolhua #Aurangabad #Agniveer #IndianArmy #BiharNews #FarmerSon #DhirajKumar #ProudBihar #LocalLeaders

Madanpur, Aurangabad | Jun 10, 2026

9 जुलाई को बलिगांव आएंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, शहीद जगदेव बाबू की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

औरंगाबाद जिला के रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के बलिगांव में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आगमन आगामी 9 जुलाई को होगा। मुख्यमंत्री बनने के बाद औरंगाबाद जिले में यह उनका पहला आगमन होगा। 

कार्यक्रम को लेकर स्थानीय विधायक प्रमोद सिंह तैयारियों में जुटे हैं। वे गांव-गांव दौरा कर लोगों को कार्यक्रम में आने का न्योता दे रहे हैं। विधायक ने बताया कि बलिगांव में 'लेनिन' शहीद जगदेव बाबू की आदमकद प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों से होगा। 

विधायक ने कहा कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए वे बेरी गांव पहुंचे और सभी लोगों को आमंत्रित किया। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

इस दौरान उनके साथ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय मेहता,जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष लव कुमार सिंह,देवनंदन साव, दिलीप सिंह,अभिनव कुमार,रत्नेश सिंह,ललेश पासवान,डॉक्टर लालू कुमार,रंजीत कुमार,चंदन मेहता,लक्ष्मण कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे

#BiharNews #SamratChaudhary #BiharCM #Aurangabad #Rafiganj #Baligawan #JagdevPrasad #BiharPolitics #NDA #BJP #JDU #StatueInauguration #PramodSingh
#Bihar #CMBihar #SamratChaudhary #Aurangabad #JagdevBabu

9 जुलाई को बलिगांव आएंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, शहीद जगदेव बाबू की प्रतिमा का करेंगे अनावरण औरंगाबाद जिला के रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के बलिगांव में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आगमन आगामी 9 जुलाई को होगा। मुख्यमंत्री बनने के बाद औरंगाबाद जिले में यह उनका पहला आगमन होगा। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय विधायक प्रमोद सिंह तैयारियों में जुटे हैं। वे गांव-गांव दौरा कर लोगों को कार्यक्रम में आने का न्योता दे रहे हैं। विधायक ने बताया कि बलिगांव में 'लेनिन' शहीद जगदेव बाबू की आदमकद प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों से होगा। विधायक ने कहा कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए वे बेरी गांव पहुंचे और सभी लोगों को आमंत्रित किया। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। इस दौरान उनके साथ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय मेहता,जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष लव कुमार सिंह,देवनंदन साव, दिलीप सिंह,अभिनव कुमार,रत्नेश सिंह,ललेश पासवान,डॉक्टर लालू कुमार,रंजीत कुमार,चंदन मेहता,लक्ष्मण कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे #BiharNews #SamratChaudhary #BiharCM #Aurangabad #Rafiganj #Baligawan #JagdevPrasad #BiharPolitics #NDA #BJP #JDU #StatueInauguration #PramodSingh #Bihar #CMBihar #SamratChaudhary #Aurangabad #JagdevBabu

Madanpur, Aurangabad | Jun 10, 2026

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत शिविर का आयोजन, प्रसव पूर्व 200 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत शिविर का आयोजन, प्रसव पूर्व 200 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

Madanpur, Aurangabad | Jun 9, 2026