पीरो: पीरो में बकरी चोरी के आरोप में पकड़ा गया युवक, ग्रामीणों ने दौड़ाकर दबोचा, पुलिस ने थाने से ही दी बेल
Piro, Bhojpur | Jul 27, 2026 पीरो से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां बकरी चोरी के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि इब्राहिमपुर गांव का रहने वाला सोनू सिंह एक बकरी के बच्चे को चुराकर मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन उसकी चालाकी ज्यादा देर तक नहीं चली। ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई।