हनुमना: मुनमा मोड़, माजन गांव में बड़ा हादसा: शाहपुर थाना क्षेत्र में गौतम ट्रेवल्स की बस पलटी, एक दर्जन से ज़्यादा घायल
शाहपुर थाना क्षेत्र के मुनमा मोड़ माजन गांव के पास आज गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया।पतुलखी से रीवा जा रही गौतम ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 40 से अधिक यात्री सवार थे जिनमें से एक दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।जानकारी के मुताबिक सुबह पतुलखी से रवाना हुई बस करीब दो किलोमीटर आगे बढ़ते ही हादसे का शिकार हो गई।