हज़ारीबाग: नीट 2025 परीक्षा हजारीबाग में शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई
हजारीबाग में नीट 2025 परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। जिले के 8 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। उपायुक्त नैंसी सहाय व पुलिस अधीक्षक अरविंद सिंह ने केंद्रों का निरीक्षण किया। व्यवस्था, सुरक्षा व सीसीटीवी निगरानी संतोषजनक रही। प्रशासन की सक्रियता से परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।