हज़ारीबाग: हजारीबाग में बेटी के जन्म पर जच्चा और बच्चे का ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी के साथ स्वागत
कहते हैं बेटा भाग्य से जन्म लेता है और बेटी सौभाग्य से, एक जमाना वह था कि बेटा के जन्म लेने पर परिवार वाले खुशियां मनाते थे और बेटी के जन्म लेने से थोड़े मायूस नजर आते थे पर 21वीं शदी में यह तिलिस्म टूटता हुआ नजर आ रहा है अब घर में कन्या रत्न के जन्म लेने पर खुशियां मनाई जाती है