हज़ारीबाग: एनएच-33 नेशनल पार्क कुबरी घाटी में बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवक घायल
हजारीबाग जिला अंतर्गत एनएच-33 नेशनल पार्क कुबरी घाटी के पास रविवार शाम 6 बजे हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गएं। दोनों घायल युवक कोडरमा के बताए जा रहे हैं। घायलों के नाम का पता नहीं चल पाया है। दोनों को सिर में गंभीर चोटे आई हैं। जिस कारण वे बोलने की स्थिति में नहीं थे। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजवाया।