हज़ारीबाग: चैथी मोड के पास सड़क दुर्घटना में दादपुर बैंक ऑफ इंडिया के कर्मी की मौत
हजारीबाग जिले के चौपारण चैथी मोड़ के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में केंदुआ मोड़ निवासी राजकुमार चंद्रवंशी (30 वर्ष) पिता रोहित चंद्रवंशी की दुःखद मौत हो गई है। रविवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार चंद्रवंशी बैंक ऑफ इंडिया दादपुर शाखा में कर्मचारी थे और अपने सरल स्वभाव के लिए इलाके में पहचाने जाते थे। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।