गुना में एयरपोर्ट के पास बिलोनिया बीट दक्षिण गुना रेंज में 27 नवंबर दोपहर को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक करोड़ की लागत से ग्रीन इंडिया मिशन के तहत पहला नगर वन मंजूर किया। इस दौरान उन्होंने भूमि पूजन कर पौधारोपण किया। नागरिकों को खेल स्थल, ओपन जिम, विश्राम स्थल, स्मृति वन, नक्षत्र वन, चक्रव्यूह वन, फूल वन थीम पर प्राकृतिक उद्यान तैयार होगा।