अशोक नगर: मुख्य सचिव का सख्त संदेश कानून व्यवस्था, साइबर फ्रॉड और अवैध खनन पर होगी कड़ी कार्रवाई
अशोकनगर में प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कानून व्यवस्था, साइबर फ्रॉड, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और अवैध खनन जैसे अहम मुद्दों पर गहन समीक्षा हुई। मुख्य सचिव ने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के समयबद्ध निराकरण निर्देश दिए।