चानन: बन्नू बगीचा थाना पुलिस ने कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की
बन्नू बगीचा थाना की पुलिस ने आई-10 कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया है. मंगलवार अपराह्न 3 बजे थानाध्यक्ष संजीत कुमारी ने बताया कि सोमवार एवं मंगलवार के बीच रात डमरू मोड़ से 100 मी पश्चिम गोहरी जाने वाली सड़क से कार में रखा विदेशी शराब जप्त किया गया. कुल 278 बोतल में 107.385 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया. मामले की प्राथमिकी दर्ज किया गया है.