मारवाड़ जंक्शन: उपखंड मुख्यालय पर स्टेट हाईवे-61 पर 2 साल से बंद पड़ा है ओवरब्रिज का निर्माण कार्य, नगरवासियों ने जताया आक्रोश
उपखंड मुख्यालय से होकर गुजर रहा स्टेट हाईवे 61 ओवर ब्रिज निर्माण कार्य बीते 2 वर्षों में अधूरा पड़ा एवं निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से स्थानीय साई सेवा संस्थान एवं नगर वासियों ने आक्रोश जताया, शीघ्र प्रभाव से ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग विधायक एवं सड़क निर्माण कंपनी से की, अधूरे निर्माण कार्य से वाहनवालों को भारी मुश्किलें उठानी पड़ रही।