दरभंगा पहुंचने पर संजय झा का भव्य स्वागत, मिथिला की परंपरा से किया गया सम्मान
दरभंगा। पटना से दरभंगा आने के क्रम में दिल्ली मोड़ स्थित मखाना अनुसंधान केंद्र के पास जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष हबीब हुसैन ने अपने साथियों के साथ मिथिला की पारंपरिक पाग एवं चादर भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर कई जदयू कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।