जौनपुर: दीपावली पर जौनपुर पुलिस ने लौटाई 301 लोगों की खुशियां, 60 लाख के मोबाइल बरामद
दीपावली के अवसर पर जौनपुर पुलिस ने 301 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस कर शानदार तोहफा दिया। साइबर क्राइम सेल और साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से करीब 60 लाख रुपये कीमत के 301 मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे। अब तक पुलिस कुल 2609 मोबाइल बरामद कर चुकी है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ 52 लाख रुपये है। एसएसपी डॉ. यशवीर सिंह