दारू: दारू के जोन्हिया में कलश यात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू, जयकारों से गूंजा इलाका
दारू के जोन्हिया में कलश यात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू, जयकारों से गूंजा इलाका। पीले व लाल वस्त्रों में सजी महिलाओं व युवतियों की कतार से भक्तिमय हुआ माहौल। दारू प्रखंड क्षेत्र के जोन्हिया गांव में गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और अपूर्व उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन को लेकर सुबह से ही पूरे गांव में उत्सव का माहौल देखा गया।