खजनी में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पुत्र वैभव वर्मा की नृशंस हत्या के विरोध में रविवार देर शाम चौरीचौरा नगर के सर्राफा व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। व्यापारियों ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आरोपियों को फांसी की सजा देने तथा मामले में त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग की।