अमरोहा: अज्ञात दबंगों ने महिला को दी जान से मारने की धमकी: पीड़िता ने वीडियो जारी कर सीएम से लगाई न्याय की गुहार
अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में एक महिला को अज्ञात दबंगों द्वारा धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि दो अज्ञात युवकों ने उनके घर पर आकर गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए 8 दिन में घर खाली करने की धमकी दी। जब महिला ने वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया, तो दबंग मौके से फरार हो गए।