बहोरीबंद: प्रदीप मिश्रा होंगे बहोरीबंद के नए एसडीएम, राकेश चौरसिया को दी गई भावभीनी विदाई
कटनी जिले के तहसील कार्यालय बहोरीबंद में विदाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राकेश चौरसिया को भावभीनी विदाई दी गई। उनका स्थानांतरण पूर्व में रीवा हो चुका था, लेकिन एसआईआर से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों के कारण वे अब तक बहोरीबंद में पदस्थ थे।