मैनपुरी: मैनपुरी में वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आक्रोशित समाज ने आंदोलन की चेतावनी दी
मैनपुरी जिले से एक संवेदनशील और तनावपूर्ण खबर सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित व्यस्त जेल चौराहे पर स्थापित स्वतंत्रता संग्राम की महान नायिका वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। घटना की खबर फैलते ही संपूर्ण लोधी समाज में गहरा आक्रोश और गुस्सा व्याप्त हो गया है।