इकौना: श्रावस्ती मे रक्षाबंधन पर महिलाओं बालिकाओं ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बांधी राखी, समाज की सुरक्षा का मांगा वचन
रक्षाबंधन पर महिलाओं बालिकाओं ने पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को राखी बांधी, साथ ही उनसे समाज की रक्षा का वचन मांगा।वहीं पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों ने उन्हें समाज की रक्षा का वचन दिया। दरअसल ड्यूटी के चलते पुलिसकर्मी रक्षाबंधन पर अपने घर नहीं जा सके, जबकि उनकी बहनों ने उन्हें डाक से राखी भेजी है। वहीं महिलाओं बालिकाओं ने पहुंचकर उन्हें राखी बांधी है।