इकौना: डीएम ने खजुहा अंधर पुरवा तटबंध पर कराए जा रहे कटान निरोधी कार्यों का किया निरीक्षण, कटान निरोधी तेजी से कराने के निर्देश
खजुहा अन्धरपुरवा तटबन्ध पर कराये जा रहे कटान निरोधी कार्यो का डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने निरीक्षण किया।वहीं कटान रोकने हेतु बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य तेजी से कराने के लिए संबंधित को निर्देश दिये, जिससे नदी द्वारा कटान को समय रहते रोका जा सके। वहीं कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने के भी निर्देश दिए गए।