इकौना: कंजड़वा में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला एक युवक का शव, शव को पीएम के लिए भेज कार्रवाई में जुटी पुलिस
कंजड़वा में एक युवक का उसी के कमरे में फंदे से लटकता शव पाया गया है। युवक अपने कमरे में सो रहा था वहीं काफी देर तक जब वह कमरे से नहीं निकला न ही कमरे का दरवाजा खुला तो दरवाजे को खोला गया, तब परिजनों को जानकारी हुई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा की अभी कुछ समय पहले ही युवक मुंबई से घर आया था।