इकौना: गिलौला नहर पुल से नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुआ एक लाकेट
नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिलौला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी वहीं गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पीड़िता का एक लाकेट भी पीली धातु का बरामद किया गया है,फिलहाल पुलिस संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।