इकौना: दूबे दुनक्का चौराहा से हसीना बानो हत्याकांड से संबंधित तीसरा अभियुक्त भी गिरफ्तार, दो की पहले ही हो चुकी हैं गिरफ्तारी
हसीना बानो हत्याकांड से संबंधित तीसरा अभियुक्त भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल बीते 12 जुलाई को पुरानी रंजिश में हसीना बानो की हत्या कर दी गई थी, वहीं मृतका की बहू की तहरीर पर तीन लोगों पर मामला दर्ज हुआ था।जिसमें से दो को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं आज तीसरे अभियुक्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।