इकौना: इकौना में कोलकाता घटना के विरोध में डॉक्टरों का प्रदर्शन, कैंडल मार्च निकालकर वी वांट जस्टिस के लगाए नारे
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना के डॉक्टरों ने कोलकाता महिला डॉक्टर से हुई जघन्य वारदात का विरोध किया। वहीं कैंडल मार्च निकालकर बेचू बाबा तक पहुंचे। इस दौरान डॉक्टरों ने वी वांट जस्टिस के नारे लगाए। वहीं मृतका महिला डॉक्टर को लेकर इंसाफ माँगा , जिसमें आरोपी को फांसी की सजा देने के लिए भी मांग की है।वहीं डॉक्टरों का कहना है की सरकार डॉक्टरों को सुरक्षा दे।