लोहंडीगुडा: ग्राम साडरा के खगपति ने खेती का तरीका बदला, पारंपरिक कृषि छोड़ नई तकनीक अपनाकर दोगुनी की अपनी आय
बस्तर जिले के विकासखण्ड लोहण्डीगुड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम साडरा में रहने वाले 47 वर्षीय किसान श्री खगपति आज क्षेत्र के अन्य पारंपरिक किसानों के लिए प्रेरणा की एक नई मिसाल बनकर उभरे हैं। कुल ढाई हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि के स्वामी खगपति पहले पारंपरिक और पूर्ण रूप से वर्षा आधारित देशी खेती किया करते थे, जिसमें वे केवल धान की फसल लेते थे।