सिरसागंज: सोथरा चौराहे के पास नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी को सिरसागंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना सिरसागंज क्षेत्र में पुलिस ने गंभीर अपराध में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने सोथरा चौराहे के समीप दबिश देकर आरोपी को पकड़ा और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान किताब सिंह पुत्र मुन्नालाल निवासी रुधावली के रूप में हुई है जो एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में फरार चल रहा था।