बरहज: बरहज में पीपा पुल का निर्माण तेज़ हुआ, सपा के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने दिखाई सक्रियता
Barhaj, Deoria | May 19, 2025 बरहज क्षेत्र में पीपा पुल निर्माण में देरी को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। धरने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।निरीक्षण के तुरंत बाद निर्माण कार्य में तेजी आई और संबंधित विभाग ने पुल को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह 10 बजे से ही कर्मचारी लगे हुए हैं।