कोटकासिम: कोटकासिम के जोड़िया में चोरी की घटना, प्रवीण कुमार यादव के घर से तीन सोने के टॉप्स और ₹15000 की चोरी
Kotkasim, Alwar | Apr 15, 2026 कोटकासिम के जोडिया गांव में एक चोरी की घटना सामने आई है। प्रवीण कुमार यादव ने इसको लेकर कोटकासिम थाने में मामला दर्ज कराया है। प्रवीण कुमार ने बुधवार शाम 7:00 बजे बताया कि चोरों ने उनके घर से तीन सोने के टोपिस और एक जोड़ी पाजेब तथा ₹15000 नगर चुरा लिए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश की जा रही है।