हथुआ: हथुआ में ऑपरेशन मुस्कान की सफलता: हथुआ अनुमंडल में 10 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
गोपालगंज पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत हथुआ अनुमंडल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों में दर्ज गुम मोबाइल फोन के मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने कुल 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया।