जमुई: उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारडीह में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन, दी गई अहम जानकारी
Jamui, Jamui | Aug 11, 2024 मध्यस्थता द्वारा वादों के निष्पादन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वावधान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारडीह में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पैनल अधिवक्ता प्रवीण चंद्रा एवं पारा विधिक सेवक टिंकू कुमार के द्वारा किया गया। इस दौरान मध्यस्थता प्रक्रिया के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।