मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के गोरथरा पंचायत भवन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, मौके पर पहुंची पुलिस
रविवार की सुबह 8:00 बजे मृतक का शव गोरथरा पंचायत भवन के पास मिला है। मृतक की पहचान गोरथरा गांव निवासी माता प्रसाद सिंह उम्र लगभग 58 वर्ष के रूप में हुई है। बेटे ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह सुबह टहलने गए थे। काफी देर के बाद जब वह नहीं लौटे तो परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की तो वह गोरथरा पंचायत भवन के पास मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने सव को कब्जे मे लिया।