मड़िहान: संत नगर थाना क्षेत्र के पथरौर कलभूतवा के पास बाइक पर सवार दो लोग एंबुलेंस से टकराए, दोनों घायल, इलाज जारी
शनिवार की दोपहर 1:00 बजे देवरी दूबार खास निवासी 45 वर्षी रमेश सिंह अपने भतीजे 10 वर्षीय प्रतीक सिंह को लेकर किसी काम से पथरौर गए थे वापसी में घर पहुंचने से पहले कलभूतवा के पास बाइक में पीछे से एंबुलेंस टकरा गया बाइक चला रहे रमेश सिंह और प्रतीक सिंह घायल हो गए। उसी एंबुलेंस द्वारा दोनों को दीपनगर निजी क्लीनिक में लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को रेफर किया।